Dark Mode
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

राजलदेसर. चूरू जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बुधवार को दोपहर 1 बजे राजकीय चिकित्सालय राजलदेसर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में रोगी भर्ती वार्ड, ओपीडी, टीकाकरण आदि का निरीक्षण किया साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट की एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारी को 2 दिनों के अंदर व्यवस्था में सुधार करने की मांग की इस अवसर पर कांग्रेस के एडवोकेट रोहित मारु ने चिकित्सालय में चिकित्सा कर्मी को अपनी ड्यूटी के समय चिकित्सालय में रहने की मांग की साथ ही समय-समय पर चिकित्सालय का निरीक्षण करने की मांग की । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को देखकर अति शीघ्र ही नया चिकित्सा प्रभारी लगाया जाएगा । इस अवसर पर भाजपा पार्षद धनपत शर्मा ने चिकित्सालय में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे चालू कराने की मांग की तो उन्होंने तुरंत ही संबंधित चिकित्सा अधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अति शीघ्र इन को चालू किया जाए इसके अलावा राजलदेसर केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव राकेश शर्मा , भुनेश्वर टांडी, रामअवतार सोनी आदि ने चिकित्सालय में लंबे समय से चल रहे हैं नर्सिंग कर्मचारियों के रिक्त पद भरने की मांग की तो उन्होंने कहा अति शीघ्र विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कर आऊंगा इसके अलावा राजकीय चिकित्सालय में बारिश से पूर्व बरसाती पानी घुसने से पहले उन्होंने संबंधित चिकित्सा प्रभारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 7 दिन के अंदर अंदर दोनों गेट पर लोहे का सेक्टर तैयार करवा कर लगवा लें ताकि बरसाती पानी अंदर नहीं घुस सके इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मचारियों को एवं चिकित्सकों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखें एवं अपनी ड्यूटी पर टाइम टू टाइम पर आने की कोशिश करें इसके अलावा उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का भी निरीक्षण किया एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी को देखते हुए तीन अस्थाई नर्सिंग कर्मचारी लगाने की मांग कहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अचानक औचक निरीक्षण करने पर एक बार चिकित्सा विभाग में अफरा तफरी मच गई ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!