Dark Mode
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

सरवाड़. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उदाराम बालोटिया ने गुरुवार को विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्था जांची। जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी उदाराम बालोटिया गुरुवार को सराना, शोकलिया तथा गोयला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सराना में पर्दे,साइन बोर्ड लगाने तथा शौचालय की नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शोकलिया में अस्पताल परिसर की साफ सफाई एवं आवश्यकता अनुसार रंग रोशन एवं मरम्मत करवाने में निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक नए भवन में स्थानांतरित नहीं हो जाती तब तक उक्त भवन का मेंटेनेंस रखे उन्होंने स्टाफ यूनिफॉर्म व आईडी कार्ड के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए। डॉ बालोटिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोयला में निरीक्षण करते हुए वॉशरूम में आवश्यक सामान रखने तथा डिलीवरी रूम में डिजिटल घड़ी लगाने व साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में ड्यूटी चार्ट एवं अस्पताल का समय अंकित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!