Dark Mode
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एमसीएचएन सेशन का निरीक्षण किया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एमसीएचएन सेशन का निरीक्षण किया

शाहपुरा। शाहपुरा जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ घनश्याम चावला ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जालिंद्री के अंतर्गत उपकेंद्र माधोपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र माधवपुर पर आयोजित किया जा रहे एमसीएचएन सेशन का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उपकेंद्र पर निरीक्षण के दौरान आईईसी सामग्री बिखरी हुई पाई गई जिसे व्यवस्थित करने के लिए संबंधित एएनएम को निर्देश दिए गए केंद्र के बाहर बिजली के खंभे से खुले तार पाए गए जिसे ठीक करने के भी निर्देश प्रदान किए गए केंद्र पर CHO अनुपस्थित पाया गया जिसके लिए ब्लॉक सीएमएचओ जहाजपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु एवं कमियों को दूर करने के लिए 7 दिन उपरांत पुनः निरीक्षण के निर्देश प्रदान किए गए निरीक्षण के समय ब्लॉक सीएमएचओ जहाजपुर डॉक्टर अशोक कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाजपुर के प्रभारी डॉक्टर नईम अख्तर एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर भागीरथ मीणा मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!