मुख्य चिकित्सा अधिकारी टोंक डॉ. अग्रवाल सडक़ दुर्घटना मेेंं घायल
टोंक। मुख्य चिकित्सा अधिकारी टोंक डॉ. श्याम सुन्दर अग्रवाल मंगलवार को दोपहर एक सडक़ दुर्घटना में घायल हो गये। अग्रवाल देवली में निरीक्षण को लेकर टोंक से देवली के लिए रवाना हुए थे, लेकिन इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग में पोल्याडा गांव के समीप हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दोपहर को सीएमएचओ श्याम सुन्दर अग्रवाल अपनी सरकारी कार से देवली की ओर निरीक्षण को लेकर जा रहे थे। इस बीच पोल्याडा में नहर के पास उनकी कार के आगे मवेशी आने से सडक़ किनारे बाई और खड़े एक अन्य वाहन से जा टकराई। हादसे में अग्रवाल घायल हो गये, जिन्हें देवली चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सडक़ हादसे में सीएमएचओ के पैर, हाथ व सिर में चोंट आई है, जबकि कार चालक सुरक्षित बच गया।