Dark Mode
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

उदयपुर में देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों के निर्माण के लिए 1691 करोड़ रुपए स्वीकृत 


उदयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर शहर में अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों के निर्माण के लिए 1691 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इससे उदयपुर शहरवासियों की पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थाई निराकरण किया जा सकेगा।
इन बांधों के द्वारा उदयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति के लिए 1 हजार मिलियन क्यूबिक फीट जल प्रतिवर्ष डायवर्ट किया जाएगा। उदयपुर शहर में इन बांधों से 3.43 करोड़ लीटर अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध होने से 6 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट 2023-24 में उदयपुर में देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों के निर्माण की घोषणा की थी। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!