Dark Mode
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय में 18 पद सृजित

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय में 18 पद सृजित

 

जयपुर। राज्य सरकार दिव्यांगजनों को सभी क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध कराने एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में नव स्थापित महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय में 18 नवीन पदों के सृजन की मंजूरी दी है। इन पदों में कुलपति, कुलसचिव, वित्त नियंत्रक, निजी सचिव, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-1, अनुभागाधिकारी, वरिष्ठ सहायक का 1-1, निजी सहायक ग्रेड-2, सूचना सहायक, कनिष्ठ सहायक एवं वाहन चालक के 2-2 तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 3 पद शामिल हैं। श्री गहलोत के इस फैसले से दिव्यांगजन बेहतर उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!