मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे
सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से संवाद
11 जुलाई को नगरपरिषद ऑडिटोरियम में आयोजित होगा कार्यक्रम
धौलपुर । सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों का लाभार्थी उत्सव मंगलवार 11 जुलाई को मनाया जाएगा। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों का उत्सव जिले में नगर परिषद ऑडिटोरियम में 11 जुलाई मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लाभार्थियो से संवाद कर सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं की राशि पेंशनधारियों के खातों में स्थानांतरित करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन तथा मुख्यमंत्री लघु एवं सीमांत वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को सशक्त किया जा रहा है।
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम की समस्त तैयारियां समय पर पूर्ण करने हेतु अधिकारियो को निर्देश दिए हैं।