Dark Mode
मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत आज करेंगे नगरीय क्षेत्रों के लिए

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज करेंगे नगरीय क्षेत्रों के लिए

32 करोड़ की सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास


सवाई माधोपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित आगामी 15 जुलाई को जिले के नगरीय क्षेत्रो में बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत निर्मित होने वाली 32 करोड़ की लागत से 241 सड़कों का 51.49 किलोमीटर लम्बाई का 5 स्थलों पर वर्चुअल शिलान्यास समारोह की तैयारियों के सम्बन्ध में गुरूवार को जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में कलक्टर कक्ष में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा नगर निकाय के अधिकारियों को वर्चुअल समारोह के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने बजट घोषणा के तहत नवनिर्मित सड़कों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग रूपनारायण बैरवा को उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बताया कि नगर परिषद् सवाई माधोपुर में नगरीय सड़कों का 10 करोड की लागत से 70 सड़कों का शिलान्यास समारोह 15 जुलाई को रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार नगर परिषद् गंगापुर सिटी में 10 करोड़ की लागत से 113 सड़को का शिलान्यास समारोह 15 जुलाई को अर्जुन पैलेस गार्डन गंगापुर सिटी में आयोजित होगा। वहीं नगर पालिका बामनवास में 6 करोड़ की लागत से 22 सड़कों का शिलान्यास समारोह 15 जुलाई को पंचायत समिति बामनवास के वीसी कक्ष में आयोजित होगा। इसी प्रकार नगर पालिका बौंली में 3 करोड़ की लागत से 8 सड़कों का शिलान्यास समारोह भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बौंली में तथा नगर पालिका खिरनी में 3 करोड़ की लागत से 28 सड़कों का शिलान्यास समारोह 15 जुलाई को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र खिरनी में आयोजित किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!