Dark Mode
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में की जनसुनवाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में की जनसुनवाई

  • आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

  • हर वर्ग और हर क्षेत्र का समग्र विकास, हमारा प्रयास : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने बड़ी संख्या में आए लोगों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी परिवेदनाएं सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब, महिला, युवा एवं किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इस दिशा में लगातार जनकल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए आमजन से जुड़ी सेवाओं को निरंतर सुगम और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र का समग्र विकास हो।

आमजन ने किया मुख्यमंत्री का भावपूर्ण स्वागत

जनसुनवाई में उपस्थित आमजन ने परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 में जोधपुर जिले की घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही साफा, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का भावपूर्ण स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में की जनसुनवाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में की जनसुनवाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में की जनसुनवाई

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!