Dark Mode
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं

 

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस   (15 अगस्त) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें न केवल स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य व बलिदान की याद दिलाता है बल्कि यह हमें राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यबोध का भी अहसास कराता है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष के बल पर ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि जिस देश की आजादी के लिए हमारे जवानों ने प्राण न्यौछावर कर दिए उस राष्ट्र की अखण्डता व उन्नति में हम अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं, यही हमारी अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!