मुख्यमंत्री गहलोत कल अजमेर में, महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन करेंगे
अजमेर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार 5 मई को अजमेर आएंगे। वे यहां विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन शहरों के संग शिविर का अवलोकन करेंगे। जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि गहलोत दोपहर में अजमेर आएंगे। वे यहां महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत विजयलक्ष्मी पार्क वार्ड संख्या 66 में आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे। गहलोत का इसके पश्चात, जयपुर जाने का कार्यक्रम है।