Dark Mode
मुख्यमंत्री गहलोत का सोवनिया व हरियाढाणा का दौरा कल

मुख्यमंत्री गहलोत का सोवनिया व हरियाढाणा का दौरा कल

जिला कलेक्टर  एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने लिया मौका स्थल का जायजा   

 
पीपाड़ शहर .  क्षेत्र में चल रहे महंगाई राहत शिविर में कल शनिवार 13 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रस्तावित दौरा हरियाढाणा एवं सोवनिया में होगा जिसमें महंगाई राहत शिविर में मुख्यमंत्री की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं जिससे आम गरीबों को महंगाई से राहत दी जा सके के तहत गारंटी कार्ड बांटे जाएंगे, जिसमें उज्जवला गैस योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना, कामधेनु पशु बीमा योजना सहित योजनाओं के कार्ड बांटे जाएंगे मुख्यमंत्री बिलाड़ा तहसील में मुख्यमंत्री के तीसरे कार्यकाल में प्रथम बार आ रहे हैं इसलिए लोग स्वागत करने के लिए उतावले रहेंगे एवं मुख्यमंत्री से ग्रामीणों को कई और मांगे रहेगी इस दौरे को लेकर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह  एवं बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल ने सभा स्थल हेलीपैड का जायजा लिया एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीआर माधव एवं अधिशासी अभियंता मदनलाल परिहार को आवश्यक निर्देश दिए,सभा स्थल के समन्वयक अधिकारी एवं वरिष्ठ राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी सीमा कविया एवं राजेंद्र डांगा उपखंड अधिकारी बिलाड़ा भवानी सिंह चारण, उपखंड अधिकारी पीपाड़ कंचन राठौड़, राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी रोहित पटेल,पुलिस उप अधीक्षक भूपेंद्र सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवाब खान, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शेखावत कार्यवाहक विकास अधिकारी पेमाराम पुन्नू सा, डिस्कॉम के सहायक अभियंता राजेश देवड़ा, कार्यवाहक विकास अधिकारी पीपाड़ भगवान राम खोजा, सरपंच हंसराज भाटी, मंडल सदस्य हनुमान राम खोजा समाजसेवी नटवर सिंह चम्पावत, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कानाराम हिमार, मादलिया कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानसिंह नरुका, जितेंद्र सिंह नरुका, शिवसिंह नरुका, कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ के प्रदेश संरक्षक देवीसिंह देवल आदि उपस्थित थे शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी बिलाड़ा भवानी सिंह चारण ने बताया कि 13 व 14 मई को हरियाढाणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महंगाई राहत शिविर होगा वही पास ही मुख्यमंत्री का सभा स्थल होगा जहां पर मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे वहीं पास में हेलीपैड बनाया जाएगा समारोह को लेकर तैयारियां पूर्ण करने में जुटे हुए है। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!