Dark Mode
मुख्यमंत्री ने किया गांधी दर्शन म्यूजियम के कार्याें का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया गांधी दर्शन म्यूजियम के कार्याें का निरीक्षण

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को सेंट्रल पार्क परिसर में निर्माणाधीन गांधी दर्शन म्यूजियम का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परिसर में चल रहे कार्यों को अविलम्ब पूरा करने के निर्देश दिए।
गहलोत ने म्यूजियम परिसर का अवलोकन किया और वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस परिसर में युवाओं को महात्मा गांधी जी की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए गुड गर्वनेंस तथा सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाएगा। म्यूजियम में गांधीजी की विरासत से संबंधित वस्तुओं का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। गांधी जी के जीवन से जुड़े मुख्य आंदोलनों को नई तकनीक के जरिए इस तरह से दर्शाया जाएगा जिससे दर्शक, विशेष तौर पर युवा, इन आंदोलनों एवं घटनाओं को अनुभव कर सकंेगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2021-22 में की गई घोषणा के अर्न्तगत महात्मा गांधी दर्शन म्यूजियम और महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेन्स का सेन्ट्रल पार्क, जयपुर में निर्माण हो रहा है। गहलोत ने 2 अक्टूबर, 2021 को गांधी दर्शन म्यूजियम के कार्याें का शिलान्यास किया था।
इस अवसर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास कुंजीलाल मीणा तथा जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त रवि जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने किया गांधी दर्शन म्यूजियम के कार्याें का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने किया गांधी दर्शन म्यूजियम के कार्याें का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने किया गांधी दर्शन म्यूजियम के कार्याें का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने किया गांधी दर्शन म्यूजियम के कार्याें का निरीक्षण

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!