 
                        
        मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कांताबांजी में पीछे, हिंजिली में आगे
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कांताबांजी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण बाग से 63 मतों से पीछे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक हालांकि गंजम जिले में हिंजिली विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिशिर कुमार मिश्रा से 2,513 मतों से आगे हैं।
 
                                                                        
                                                                    