Dark Mode
मुख्यमंत्री ने रामदेवरा मंदिर में पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री ने रामदेवरा मंदिर में पूजा अर्चना की

 

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को जैसलमेर के रामदेवरा मंदिर पहुंचे। उन्होंने जयकारों के बीच लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द, प्रेम भाईचारा और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। 
 
श्री गहलोत ने मंदिर में रामदेव जी के भजन सुनने के साथ परिसर में संचालित भोजनशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देशभर में आस्था के केंद्र बाबा रामदेव मंदिर में राजस्थान सहित कई राज्यों के श्रद्धालु आते हैं। यहां पर व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हैं। हमें यहां से देश को अखंड बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है। 
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद, राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, जोधपुर शहर महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा परिहार उपस्थित थे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!