Dark Mode
मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे

मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे

एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने की अगवानी

 

कोटा । मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को कोटा पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने अगवानी कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री गहलोत के एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, खेल एवं जनसम्पर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना, विधायक भरत सिंह कुन्दनपुर, महापौर कोटा उत्तर मंजू मेहरा,
पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा, जिला कलक्टर ओपी बुनकर, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त राजपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक शहर शरद चौधरी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कावेन्द्र सिंह सागर, पूर्व विधायक पूनम गोयल, पूर्व विधायक करण सिंह, शिवकान्त नन्दवाना, राखी गौत्तम, डॉ. राजेन्द्र सांखला, विजय सिंह राजू, राजीव आचार्य सहित जन प्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा भी कोटा आये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!