मुख्यमंत्री शर्मा ने भोपालगढ़ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की
भोपालगढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार शाम 5:00 बजे भोपालगढ़ के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।एसडीएम के पीए सुरेंद्र सिंह डूडी ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भोपालगढ़ क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत अवैध जल कनेक्शन हटाने को लेकर, गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत नहीं हो,चिकित्सा विभाग के प्रत्येक अस्पताल का औचक आकस्मिक निरीक्षण करने, कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने व अवैध खनन, बढ़ती हुई मृत्यु दुर्घटना को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की पालन करवाना सहित कई मुद्दों को लेकर निर्देश प्रदान किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी नानगाराम चौधरी,भोपालगढ़ उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी, तहसीलदार रामेश्वर छाबा, आर्थिक एवं सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र सिंह बोराणा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी विशनाराम चौधरी, सहायक विकास अधिकारी रामकिशोर चौधरी, नायब तहसीलदार रामरतन मीणा,सेवाराम बावरी सहित कई जने मौजूद थे।