Dark Mode
मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल बागडे से मुलाकात की

मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल बागडे से मुलाकात की

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को यहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। राजभवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री शर्मा ने राजभवन में राज्यपाल बागड़े से मुलाकात की। उन्होंने राजस्थान के सर्वांगीण विकास और उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहितकारी विषयों पर चर्चा की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!