Dark Mode
मुख्यमंत्री की स्वीकृति- मालपुरा में खुलेगा एडीएम कार्यालय

मुख्यमंत्री की स्वीकृति- मालपुरा में खुलेगा एडीएम कार्यालय

 

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने टोंक जिले के मालपुरा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय खोलने की मंजूरी दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से मालपुरा, टोड़ारायसिंह व पीपलू क्षेत्र की जनता को राजस्व एवं आमजन से जुड़े कार्यों में आसानी होगी। साथ ही, सरकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक कार्यों की निगरानी बेहतर तरीके से सम्पादित की जा सकेगी। 
 
इस कार्यालय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में मालपुरा, टोड़ारायसिंह एवं पीपलू के उपखंड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय सम्मिलित होंगे। इस प्रकार नए एडीएम कार्यालय में कुल तीन उपखंड एवं इतनी ही तहसीलें, 34 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 136 पटवार मंडल तथा 446 राजस्व गांव शामिल किए गए हैं।  
 
उल्लेखनीय है कि प्रदेश मंे प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उददेश्य से मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!