मुख्यमंत्री की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संविधान निर्माता, समाज सुधारक एवं विधिवेत्ता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती (14 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपना जीवन दलित, शोषित, उपेक्षित और कमजोर वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए समर्पित कर दिया। भारत में संसदीय प्रजातंत्र की नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्नवान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों का अनुसरण कर शोषण मुक्त समाज बनाने और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना सक्रिय योगदान दें।