Dark Mode
मुख्यमन्त्री नि:शुल्क दवा योजना के मशीन विथ मेन हड़ताल पर

मुख्यमन्त्री नि:शुल्क दवा योजना के मशीन विथ मेन हड़ताल पर

बाड़मेर. जिले के मुख्यमन्त्री नि:शुल्क दवा योजना के मशीन विथ मेन सोमवार से हड़ताल पर हैं। आज उनका हड़ताल का दूसरा दिन था। अशोक सेजू ने बताया कि हमारी राज्य सरकार से पदनाम परिवर्तन, स्थाई करने तक मानदेय में वृद्धि और राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल 2022 के तहत नियमित करने की मांग शामिल हैं। सेजू ने बताया कि मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में मशीन विथ मेन के पद पर पिछले दस वर्षो से काम कर रहे हैं, परन्तु अभी तक स्थाई नहीं हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार से स्थाई करने की मांग की हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!