राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेल को लेकर मुख्य सचिव ने ली वी.सी
5 अगस्त से होगा खेलों का आयोजन
संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये दिशाकृनिर्देश
सवाई माधोपुर । जिले में 5 अगस्त से शुरू होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के संबंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव उषा शर्मा ने विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबंधित विभागीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली।
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि इस आयोजन को बड़े और रचनात्मक तरीके से बेहतर और भव्य रूप से आयोजित किया जाएं। साथ में इस खेल आयोजन को आमजन के साथ जोड़ने और जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने पर भी फोकस करना होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है।
जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी खेल ओलंपिक खेलों के ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक स्तर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, विकास अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी जिला स्तर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, जिला खेल अधिकारी आयोजन से जुड़े समस्त अधिकारी खेलो के भव्य आयोजन सम्बन्धित सभी तैयारियां समय पर पूरा करने एवं खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस मैच का आयोजन करवाने के निर्देश दिए।
जिला मुख्यालय से वी.सी में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला रसद अधिकारी ज्ञानचंद जाटव, जिला समन्वयक ओलंपिक खेल चंद्रशेखर शर्मा, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा सहित बैठक से जुडे संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।