Dark Mode
बाल प्रतिभा भूषिता सिंघवी संवाद कार्यक्रम में सम्मानित

बाल प्रतिभा भूषिता सिंघवी संवाद कार्यक्रम में सम्मानित

 
सोजत। स्वेच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह राजस्थान सरकार द्वारा मेहंदी नगरी सोजत की नन्ही बिटिया सुश्री भूषिता सिंघवी सुपुत्री हेमन्त कुमार सिंघवी को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय सभागार में आयोजित स्वैच्छिक सेवा संगठनों के संवाद कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया किया गया। राजस्थान स्वेच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह ने बालिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि भूषिता सिंघवी बहुमुखी प्रतिभा के धनी है, ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान करने में हमें भी गर्व महसूस होता है उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार आने वाली पीढ़ी को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है जिसके माध्यम से इस प्रकार की बाल प्रतिभाओं को निखार प्रदान किया जा सकता है इस कार्यक्रम की सबसे कम उम्र की प्रतिभागी होने के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में बालिका की भूमिका अग्रणी रहना हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कृत संकल्प है।
इस अवसर पर स्वेच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष गोयल, केंद्र के सदस्य सत्यनारायण मंगरोरा, उप जिला कलेक्टर चंद्रभान सिंह भाटी आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य शिशुपाल सिंह, फिट इंडिया के एंबेसडर गजेंद्र कुमार जैन, समाजसेवी महावीर सिंह सुकरलाई, नीलम बिडला शिक्षाविद नूतन बाला कपिला, डॉक्टर केएम शर्मा सहित सभी शिक्षा चिकित्सा पुलिस श्रम नरेगा आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिले भर के समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!