Dark Mode
बांरा जिले के लापता मिले बालक को चाइल्डलाइन ने आश्रय दिलाया

बांरा जिले के लापता मिले बालक को चाइल्डलाइन ने आश्रय दिलाया

 
 
भीलवाड़ा : चाइल्डलाइन  पर सूचना मिली की एक 13 वर्षीय बालक एम एल वी राजकीय कॉलेज के पास लापता स्थिति में मिला है, उक्त सूचना पर चाइल्डलाइन 1098 परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया एवं टीम सदस्य राजेश कुमार खोईवाल ने बालक से संपर्क किया तो बालक ने बताया कि वह बांरा जिले के के पीपलखेड़ी गांव का रहने वाला है वह अपने परिवार से नाराज होकर घर से निकल गया है, बालक ने अपना नाम शोभाग, पिता का नाम विजय सिंह बताया, बालक को चाइल्डलाइन द्वारा बाल कल्याण समिति सदस्य फारुख खान पठान के समक्ष प्रस्तुत किया गया, बालक को आश्रय की जरूरत होने से उसको एवरेस्ट शेल्टर होम में आश्रय हेतु रखवाया गया, बालक के परिवार से संपर्क किया जा रहा है, बालक के बारे में कोई जानकारी मिले तो चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!