मदरसों के बच्चों ने मनाया मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिन
सोजत। राजस्थान के लोकप्रिय जननायक गरीबों के मसीहा, शिक्षा चिकित्सा में निशुल्क योजनाएं देने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन शबनम साहित्य समिति के अध्यक्ष प्रबंध निदेशक अब्दुल समद राही के नेतृत्व में मदरसों के बच्चों से केक कटाकर उन्हें अल्पाहार करवाकर जन्मदिवस मनाया। सभी बच्चों ने एक दूसरे को बिस्किट व केक खिला कर अशोक गहलोत के जन्मदिन की बधाई और मुबारकबाद दी व मुख्यमंत्री गहलोत की लंबी उम्र की दुआएं की गई। इस अवसर पर सुहाना शिफा अशफाक अंजुम जोया निकहत अमरीन रिहान हसनैन अरमान फैजान दानिश फरहान जेनब सलमान अलवीरा अक्सा जीशान खुशनुमा नाजिरा सोफीया आदि कई बच्चे उपस्थित थे।