सेवा बस्ती के बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सेवा भारती का वर्षिकोत्सव संपन्न
कोटा। सेवा भारती समिति, कोटा महानगर द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र, संजय गांधी नगर एवम् छावनी रामचंद्रपुरा का वार्षिक उत्सव मंगलवार को मनसापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुंज बिहारी शाक्यवाल, पूर्व कोटा विभाग मंत्री, मुख्य अतिथि महानगर कोषाध्यक्ष जगदीश प्रजापत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रसाद तिवारी, मंदिर समिति के सचिव ने की। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ ही बच्चों ने दीपमंत्र का गायन किया। कार्यक्रम में भैया- बहिनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन प्रकल्प शिक्षिका चंदा कुमारी ने किया। इस दौरान शाक्यवाल ने सेवाभारती द्वारा वार्षिक उत्सव मनाए जाने के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्थानीय माता-बहिन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जगदीश प्रजापति ने आभार प्रकट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। प्रकल्प शिक्षिका कर्मा एवं चंदा को बाल संस्कार केंद्र के सफल संचालन करने पर सेवा भारती की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष तिवारी ने सेवा भारती द्वारा किए जा रहे कार्य के लिए सराहना की। कार्यक्रम में मोहन मुरारी सोनी एवं राम गोपाल नामा भी उपस्थित थे।