निपुण भारत मैले में बच्चों ने दिखाया हुनर
भीनमाल। निकटवर्ती जुंजाणी के राजकीय उच्च माध्यमिक (पीएम श्री) विद्यालय में निपुण भारत मैले का आयोजन किया गया। मेले के माध्यम से समुदाय के प्रति समझ विकसित करना, प्रचार प्रसार, जागरूकता, सकारात्मक सोच, सीखने हेतु आनंददायी वातावरण निर्माण, बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान, म्यूजिकल चेयर, पेंटिंग, कविता, कहानी, भाषाई समझ, फैमिली ट्री, रिश्ते नाते, बेसिक ज्ञान से शारीरिक मानसिक, सृजनात्मक व सामाजिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिताओं में तनुजा,पार्वती, भावना कुमारी व माफी कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य शांतिलाल जीनगर ने निपुण मैले का अवलोकन किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार, व्याख्याता उत्तम कुमार आचार्य, प्रेम प्रकाश, प्रकाश कलबी, मोबत सिंह राव, रविन्द्र फुलवरिया, रायमल जाट, रेवत सिंह, पवन व्यास, उत्तमसिंह, सुशीला, रेणु जीनगर, पूनम स्वामी, विमला विश्नोई, दीपिका चौधरी, प्रियंका बिश्नोई सहित विद्यायल स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।