बच्चों ने ली मार्बल ग्रेनाइट की जानकारी
मदनगंज- किशनगढ़। चंद्रा कॉलोनी स्थित आदिनाथ कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 11वी के छात्र-छात्राओं को मार्बल एवं ग्रेनाइट की जानकारी ली। जिसके लिए नमो मार्बल एंड ग्रेनाइट ले जाया गया। वहां पर छात्र छात्राओं को मार्बल और ग्रेनाइट प्रोडक्शन सेलिंग के बारे में बताया गया। छात्र- छात्राओं ने भी अपनी जिज्ञासा समाधान किया। किशन बंग द्वारा नमो ग्रेनाइट स्थापित प्लांट के बारे में बताया कि भगवती मशीन टूल्स का मल्टी 42 इंडिया की सबसे बड़ी मशीन है। जो अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से अत्यधिक प्रोडक्शन तैयार करती है और यहां तैयार माल अन्य देशों में भी भेजा जाता है। यहीं पर स्थापित 380 किलो वाट का सोलर प्लांट भी दिखाया गया। जिससे महीने की लाखों रुपए की बिजली की बचत की जा सकती है। छात्र छात्राओं का मार्बल एंड ग्रेनाइट के बारे में मार्गदर्शन किया गया। इस हेतु सचिव सुभाष जैन ने गोविंद बंग, किशन बंग, निकेत छापरवाल का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात छात्र- छात्राओं को गौशाला ले जाकर चारा और गुड गायों को डाला गया। जिससे छात्र छात्राएं गोवंश से जुड़ सकें और सेवा कार्य में अपनी भागीदारी निभा सके। इसमें पुनीत जैन, अविनाश जैन, दीक्षा जैन, संगीता शर्मा ने योगदान दिया।