Dark Mode
बालकों ने पूजन कर भगवान नेमिनाथ का किया अभिषेक

बालकों ने पूजन कर भगवान नेमिनाथ का किया अभिषेक

टोंक। नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पुरानी टोंक में श्री श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को वर्धमान पाठशाला के बालकों के द्वारा भगवान नेमिनाथ का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। पाठशाला संचालक उर्मिला छाबड़ा ने बताया कि विद्वान पंडित राजीव शास्त्री के निर्देशन में चल रहे धार्मिक शिक्षण शिविर के अन्तर्गत वर्धमान पाठशाला के बालकों ने भगवान का पूजन कर भक्ति भाव के साथ भक्ति नृत्य किए । इस शिविर में महिला-पुरुषों एवं बच्चों को छ: ढाला भक्तामर पाठ पहला, दूसरा, तीसरा भाग एवं तत्वार्थ सूत्र आदि का धार्मिक ज्ञान एवं शिक्षण दिया जा रहा है।  उन्होने बताया कि ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर के तहत प्रात: काल शिविर में बच्चों सहित दोपहर में आयोजित शिविर में महिलाएं  भाग लेकर धर्म लाभ एवं ज्ञानार्जन कर रही है।  शिक्षण शिविर संयोजक अशोक छाबड़ा ने बताया कि 10 दिवसीय शिविर एक जून से शुरू हुआ, जिसका  दस जून को समापन होगा । बालकों के उत्साहवर्धन हेतु सोमवार को निर्मल कुमार, राजेश, अरिहंत परिवार की ओर से मिठाई एवं पुरस्कार वितरित किए गए । इस अवसर पर इंदिरा सोनी, निर्मल सोनी, अशोक छाबड़ा, संस्कार, चिराग, धारा, तनीषा, अर्चिता, परी, दर्शील, प्रतीक्षा, मयंक एवं परिधि आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!