Dark Mode
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने मदन को कर्ज में डूबने से बचा लिया

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने मदन को कर्ज में डूबने से बचा लिया


राजसमंद.   मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आमजन को गंभीर बिमारीयों के उपचार में राहत दे रही है, जिससे लाभार्थी बिना किसी खर्च के अपना गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राईवेट हॉस्पीटल में करवा रहे है। आमेट ब्लॉक के झोर निवासी मदन सिंह खारोल ने बताया की अचानक हार्ट ब्लॉकेज की बिमारी होने से वह सकते में आ गये लेकिन चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से उनके परिवार को सम्बल मिला और उदयपुर स्थित गीतांजली हॉस्पीटल में हार्ट सर्जरी बिल्कुल कैशलेस हो गई।
मदन सिंह मुम्बई स्थित एक कपडे़ की दूकान में नौकरी करते है, जिससे गांव में रह रहे उनके परिवार का भरण पोषण होता है। परिवार में माता - पिता, पत्नी और दो बच्चे है, जिनकी जिम्मेदारी 40 वर्षीय मदन पर ही है। वे समय - समय पर वे अपने परिवार की खबर लेने गांव आते रहते है, एक दिन अचानक उनके सीने में दर्द हुआ तो वे राजसमंद स्थित एक प्राईवेट हॉस्पीटल पहुंचे जहां उनका ईसीजी किया तो पता लगा उनके हार्ट में 90 प्रतिशत तक ब्लॉकेज है, डॉक्टर ने बोला की वे यहां भर्ती हो जायें बाद में उनको उच्च चिकित्सा संस्थान पर भेज दिया जायेगा। लेकिन मदन ने भर्ती होने से मना कर दिया, उन्होने बोला वे खुद बाईक चलाकर हॉस्पीटल आएं है, उनको इतनी गंभीर बिमारी कैसे हो सकती है। मदन को विस्वास नही हो रहा था की उनको हार्ट की बड़ी बिमारी हो गई है और कुछ दवाईंया लेकर वे वापस घर आ गये ।
उसी दिन उन्होंने उदयपुर स्थित किसी जानकार डॉक्टर को अपनी रिपोर्ट भिजवाई जिन्होने बताया की एक वे एक बार उदयपुर आ जाये जहां एक बार फिर जांच करवा देते है। फिर वे उदयपुर स्थित गीतांजलि हॉस्पीटल पहुंचे जहां उनकी जांच कर बताया गया की हार्ट में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज है और यदि अभी ऑपरेशन नही करवाया तो आगे बॉयपास सर्जरी करनी होगी। इसलिये आवश्यक है की अभी आप ऑपरेशन करवा ले। मदन ने बताया की हॉस्पीटल में उनको 5 दिन भर्ती रहे उनके हार्ट की सफल सर्जरी की गई वो भी बिल्कुल कैशलेस उनको एक भी रूपया नही देना पड़ा। मदन खारोल के उपचार पर खर्च हुई 1 लाख 30 हजार से अधिक राशि का वहन योजना के तहत किया गया।
 मदन ने बताया की कुछ सालो पहले उनके पिताजी रामलाल एक सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गये थे और उनकी न्यूरो सर्जरी करवानी पड़ी थी, जिसके उपचार के लिये उनको 4 लाख रूपया कर्ज लेना पड़ा यदि अभी फिर ऐसा हो जाता तो दोहरे कर्ज में परिवार डूब जाता। लेकिन भला हो राज्य सरकार का जिन्होने इस योजना की कल्पना कर मेरे जैसे अनगिनत परिवारो को बिमारी के उपचार पर खर्च होने वाली बड़ी धनराशि लाने की चिंता से मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री के बजट में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में उपचार की सीमा 25 लाख करने की घोषणा से उनके जैसे अनेक परिवार जो महंगा उपचार नही करवा पाते थे, उनको बड़ी राहत मिलेगी। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!