Dark Mode
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने बचा लिये रोशन लाल गुर्जर के खेत

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने बचा लिये रोशन लाल गुर्जर के खेत


राजसमंद। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने राजसमंद ब्लॉक के महासतीयो की मादड़ी ग्राम पंचायत के डूलियाणा गांव के 38 वर्षीय रोशन लाल को अचानक किडनी की गंभीर बीमारी हुई तो उनका उपचार देलवाड़ा स्थित एक प्राईवेट हॉस्पीटल में बिल्कुल कैशलेस हो गया। उनके उपचार पर खर्च हुई 4.50 लाख की राशि को योजना के तहत बुक किया गया।
रोशन लाल गुर्जर के बीमार होने पर परिवार वाले उनको देलवाड़ा स्थित एक प्राईवेट हॉस्पीटल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सको ने जांच करवाने के बाद किडनी के गंभीर रोग से ग्रस्त पाया तथा उपचार का भारी खर्च बताया। अस्पताल में चिरंजीवी हैल्पडेस्क पर अपना जनआधार कार्ड बताया तो उनको बताया गया की वे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्रता रखते है तथा उनको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बिल्कुल कैशलेस उपचार हो जायेगा।
रोशन लाल गुर्जर को 10 अप्रेल 2022 को भर्ती कर एक माह तक उनका उपचार प्राईवेट हॉस्पीटल में चला तथा इस दौरान 4 बार उनका डायलिसिस किया गया। उनसे उपचार के लिये एक भी रूपया नही लिया गया , पूरा उपचार बिल्कुल कैशलेस हुआ। रोशनलाल अब स्वस्थ है तथा खेती के साथ ही महात्मा गांधी नरेगा योजना के पंचायत में संचालित काम पर जा रहे है।
रोशन लाल ने बताया की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ऐसी गंभीर बिमारी में किसी वरदान से कम नही है। यदि यह योजना नही होती तो मेरे परिवार को मुझे बचाने के लिये खेत बेचने पड़ते क्यांेकी परिवार के पास आय का कोई और जरीया नही है। उन्होंने बताया की बिमारी कभी कह नही आती इसलिये सभी को समय पर इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!