Dark Mode
चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर आलोक रंजन राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित

चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर आलोक रंजन राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति की उपस्थिति में विज्ञान भवन में हुआ कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन को मंगलवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार तथा जल संचय-जन भागीदारी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान चित्तौड़गढ़ जिले में जल संचय जन भागीदारी 1.0 कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के फलस्वरूप जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिले को पश्चिमी जोन की श्रेणी 3 में 25 लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गईं। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि जल का कुशल उपयोग आज वैश्विक आवश्यकता बन चुका है। भारत के संदर्भ में इसकी महत्ता और बढ़ जाती है, क्योंकि देश की विशाल जनसंख्या की तुलना में उपलब्ध जल संसाधन सीमित हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, ग्राम पंचायतों और नगर निकायों द्वारा जल संरक्षण तथा इसके सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय जल पुरस्कारों का उद्देश्य जनमानस में जल संरक्षण की भावना को प्रबल करना तथा जल उपयोग की सर्वोत्तम पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जल संचय जन भागीदारी पहल सामुदायिक सहभागिता और संसाधनों के समन्वय के माध्यम से कृत्रिम भूजल पुनर्भरण के विविध, प्रभावी और अनुकरणीय मॉडलों को विकसित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!