चित्तौड़गढ़: पुठोंली में महा ऋणवितरण दिवस एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन
चित्तौड़गढ़। राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा चंदेरिया द्वारा ग्राम पुठोंली में महा ऋणवितरण दिवस एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राजीविका के माध्यम से गठित 42 स्वयं सहायता समूहों को कुल 75 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए, वहीं 75 लाख रुपये की ऋण राशि का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक श्री डी. एस. तंवर ने की। इस अवसर पर उन्होंने बैंक की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. रमेश चंद धाकड़ ने राजीविका योजना के अंतर्गत आजीविका संवर्धन पर प्रकाश डाला, जबकि जिला प्रबंधक श्री पदम सिंह ने वित्तीय लेन-देन एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक श्री प्रयास खरे ने बैंक की विभिन्न ऋण एवं बचत योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।