Dark Mode
चित्तोड़गढ़ : जिला स्तरीय अधिकारियो की साप्ताहिक बैठक का आयोजन

चित्तोड़गढ़ : जिला स्तरीय अधिकारियो की साप्ताहिक बैठक का आयोजन

चित्तोड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणा पर चर्चा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने शिक्षा विभाग से मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिये। बैठक में सार्वजनिक विभाग से प्रधानमंत्री सड़क योजना और अटल पथ की प्रगति की समीक्षा की।

महिला अधिकारिता विभाग से लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी ली, नगर परिषद से शहरी आजीविका मिशन, शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। उद्योग विभाग से विश्वकर्मा योजना के तहत आये आवेदनों के बारे में जानकारी ली। वन विभाग को पौधारोपण कार्यक्रम के तहत नर्सरी में पौधे की तैयारी करने के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था करने और टैंकरों की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कोषाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!