Dark Mode
क्रिस सिल्वरवुड ने श्रीलंका के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया

क्रिस सिल्वरवुड ने श्रीलंका के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया

कोलंबो। श्रीलंका के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने बृहस्पतिवार को टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भी सलाहकार कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। सिल्वरवुड ने एक बयान में कहा ,‘‘अंतरराष्ट्रीय कोच होने का मतलब लंबे समय तक अपनों से दूर रहना है। अपने परिवार से सलाह लेने के बाद मैं भारी मन से घर लौटने और परिवार के साथ समय बिताने का फैसला ले रहा हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा रहना मेरे लिये फख्र की बात रही है। मैं काफी अच्छी यादें लेकर जा रहा हूं।’’ श्रीलंकाई टीम टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी जो आईसीसी टूर्नामेंट में उसका सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!