Dark Mode
केन्द्रीय मंत्री ने जखराना में सेवा साधना आश्रम का उद्घाटन किया

केन्द्रीय मंत्री ने जखराना में सेवा साधना आश्रम का उद्घाटन किया

बहरोड़। जखराना गांव में केंद्रीय जलवायु और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सेवा साधना आश्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ में पूर्णाहुति दी और समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की कुंजी है और नई पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने इच्छा जताई कि आश्रम में एक सांख्य योग पुस्तकालय की स्थापना होनी चाहिए। जहां सभी प्रकार की पुस्तकें प्रकाशित और उपलब्ध हों। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की समस्या पर भी प्रकाश डाला, जिसे उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती बताया। यादव ने कहा कि बिना ऊर्जा के मनुष्य का जीवन संभव नहीं है और हमें रिन्यूएबल एनर्जी के स्रोतों को विकसित करने के लिए काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस दिशा में स्टार्टअप्स को बढ़ावा दें। पानी की कमी, खाद्य बर्बादी और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को रोकने की आवश्यकता पर भी मंत्री ने बल दिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विशिष्ट जन उपस्थित थे। मंत्री ने आश्रम की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्थान समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्रीय मंत्री का स्वागत फूल मालाओं और साफे के साथ किया गया। ग्राम पंचायत जखराना के सरपंच करण सिंह यादव ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। आचार्य प्रद्युम्न महाराज के नेतृत्व में मंत्री ने यज्ञ में भाग लिया और पंचवटी का उद्घाटन करते हुए पांच पौधे भी लगाए। इस दौरान पूर्व प्रधान रोहिताश यादव, बलवान यादव, डीएसपी कृतिका, सदर थाना अधिकारी अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!