Dark Mode
चूरू: विधिक जागरूकता क्लब के माध्यम से विधि महाविद्यालय में आयोजित हुई प्रथम अंतर— महाविद्यालय प्रतियोगिता

चूरू: विधिक जागरूकता क्लब के माध्यम से विधि महाविद्यालय में आयोजित हुई प्रथम अंतर— महाविद्यालय प्रतियोगिता

चूरू। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास के निर्देशन में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता क्लब के माध्यम से प्रथम अंतर— महाविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की गई। सचिव डॉ शरद कुमार व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय लोहिया कॉलेज, चूरू बालिका महाविद्यालय, स्वामी गोपालदास राजकीय कन्या महाविद्यालय व कैरियर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वाद-विवाद, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, रील मैकिंग व लघु नाटिका आदि गतिविधियां आयोजित की गई। प्रतियोगिता में चूरू मुख्यालय के महाविद्यालयों के कुल 105 विद्यार्थियों ने 05 प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान वाद-विवाद में 'सोशल मीडिया को विनियमित किया जाना चाहिए?', पोस्टर निर्माण में 'कन्या भ्रूण हत्या', निबंध लेखन में 'हमारे संवैधानिक मूल्य', लघु नाटिका व रील में 'कानूनी जागरूकता की आवश्यकता' के विषय रहे। इस दौरान प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट अनुषा मोसलपुरिया, राजपाल चौहान व साक्षी जैन ने प्रतियोगिताओं के निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इस क्लब के माध्यम से छात्रों को बुनियादी विधिक जानकारियां उपलब्ध करवाए जाने हेतु महाविद्यालय स्तर पर अन्तर— महाविद्यालय प्रतियोगिताओं व गतिविधियों को आयोजन किया जाकर छात्रों को विधिक रूप से जागरूक किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 26 नवंबर, 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय विधि महाविद्यालय, चूरू में पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसके सैनी, प्रोफेसर श्रीराम सैनी, धीरज सक्सेना, अपूर्वा शर्मा, अनिता कुमावत, लोहिया कॉलेज से सरोज हारित, स्वामी गोपालदास कॉलेज से नरेन्द्र कुमार ढाका, चूरू बालिका महाविद्यालय से कविता पंसारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!