Dark Mode
चूरू: ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ सहमति से खाता विभाजन

चूरू: ग्रामीण सेवा शिविर में हुआ सहमति से खाता विभाजन

चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में वर्षों के अटके काम मौके पर ही हो रहे हैं। इसी प्रकार का उदाहरण है चूरू जिले की ढाढर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का, जहां संयुक्त खातेदारी कृषि भूमि के एक प्रकरण में 40 वर्षों पुरानी नाम शुद्धि कर सहमति से खाता विभाजन किया गया। चूरू पंचायत समिति की ढाढ़र ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ढाढ़र निवासी यादराम व भंवरलाल आदि खातेदारों ने उपस्थित होकर अवगत कराया कि उनकी एक संयुक्त खातेदारी कृषि भूमि है, जिस पर उन भाइयों का मनमुटाव चल रहा है एवं खातेदारी भूमि में उनके पिता का नाम भी लगभग 40 वर्षों से गलत दर्ज हो रखा है। हम सभी भूमि का खाता विभाजन व पिता का नाम शुद्ध करवाना चाहते है। मौके पर उपस्थित राजस्व विभाग की टीम ने आपसी सहमति हेतु समझाइश की और शिविर प्रभारी ने खाता विभाजन और नाम शुद्धि आदेश जारी किए। मौके पर शिविर में ही खाता विभाजन और नाम शुद्धि हो जाने पर उपस्थित खातेदारों ने खुशी जताई तथा कहा कि प्रदेश सरकार इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों व वंचितों को लाभान्वित कर रही है। शिविरों में मौके पर ही काम हो जाने से आमजन को काफी सहूलियत हो रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!