चूरू: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत शिविर मंगलवार से
चूरू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत जिले में ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मंगलवार, 24 जून, 2025 से सवेरे 09.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि मंगलवार, 24 जून को जिले की चूरू पंचायत समिति की सातड़ा, नाकरासर, बीनासर व मोलीसर बड़ा ग्राम पंचायत, राजगढ़ पंचायत समिति की लिलकी, डोकवा, हमीरवास बड़ा व सिद्धमुख क्षेत्र की कांजण ग्राम पंचायत, तारानगर पंचायत समिति की धीरवास बड़ा, धीरवास छोटा, सुजानगढ़ पंचायत समिति की कानूता, भाषीणा, जीली व बीदासर क्षेत्र की लालगढ़, जोगलसर ग्राम पंचायत, सरदारशहर पंचायत समिति की रंगाईसर, बीकमसरा, अजीतसर व भानीपुरा क्षेत्र की रातुसर, बिल्यूबास रामपुरा ग्राम पंचायत, रतनगढ़ पंचायत समिति की हुडेरा अगुणा, गोलसर, भानूदा बीदावतान व राजलदेसर क्षेत्र की लाछड़सर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 25 जून को जिले की चूरू पंचायत समिति की ढाढरिया बणीरोतान, दूधवामीठा, बालरासर आथूणा ग्राम पंचायत, राजगढ़ पंचायत समिति की महलाना उतरादा, मुंदीताल, भैंसली व सिद्धमुख क्षेत्र की गालड़ ग्राम पंचायत, तारानगर पंचायत समिति की झाड़सर कांधलान, भनीण, कालवास ग्राम पंचायत, सुजानगढ़ पंचायत समिति की मगरासर, गेडाप, सारोठिया व बीदासर क्षेत्र की बाढ़सर व अमरसर ग्राम पंचायत, सरदारशहर पंचायत समिति की भादासर दिखनादा, उड़सर लोडेरा, दुलरासर व भानीपुरा क्षेत्र की राजासर पंवारान, भोजासर छोटा ग्राम पंचायत, रतनगढ़ पंचायत समिति की सीतसर, कुसुमदेसर, मैणासर व राजलदेसर क्षेत्र के परसनेऊ ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में 26 जून को जिले की चूरू पंचायत समिति की जसरासर, जासासर व रायपुरिया, राजगढ़ पंचायत समिति की गुलपुरा, बींजावास, चांदगोठी व सिद्धमुख क्षेत्र की ढिगारला ग्राम पंचायत, तारानगर पंचायत समिति की मिखाला, बांय, झोथड़ा, सुजानगढ़ पंचायत समिति की मूंदड़ा, बाघसरा आथूणा, चरला व बीदासर क्षेत्र की कातर छोटी व तेहनदेसर ग्राम पंचायत, सरदारशहर पंचायत समिति की फोगां भरथरी, पूलासर, घड़सीसर व भानीपुरा क्षेत्र की साडासर व सावर ग्राम पंचायत, रतनगढ़ पंचायत समिति की पाबूसर, सिकराली, नौसरिया व राजलदेसर क्षेत्र के रतनादेसर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।