चूरू: चूरू पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक 28 अगस्त को
चूरू। चूरू पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक 28 अगस्त, 2025 को सवेरे 11 बजे चूरू पंचायत समिति सभागार में आयोजित की जाएगी। विकास अधिकारी महेन्द्र भार्गव ने बताया कि बैठक में विद्युत व पेयजल व्यवस्था, आपणी योजना पेयजल व्यवस्था, सानिवि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि सहित अन्य विभागों की योजनाओं व कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।