Dark Mode
चूरू: राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभागीय शिक्षक संघ का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित

चूरू: राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभागीय शिक्षक संघ का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित

चूरू राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभागीय शिक्षक संघ जिला चूरू का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पेंशनर भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अशोक तिवारी थे। वही प्रांतीय अध्यक्ष अशोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार पटीर, झुंझुनू जिला अध्यक्ष राजेंद्र झाझड़िया, सीकर जिला अध्यक्ष गजानंद शर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश थेबड, हरदेसर प्रधानाचार्य मुरारी लाल शर्मा, जिला नोडल अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, जिला मंत्री विनोद कुमार शर्मा, चूरू ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता पूनिया मंचस्थ थे। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अशोक तिवारी ने चूरू में मंडल कार्य खुलवाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने नोडल कार्य की पृथक से आईडी जारी करवाने, निदेशालय में विद्यालय शाखा की पृथक से सृजन करवाने, शाला दर्पण पर सामान्य शिक्षा के तर्ज पर सभी टैब शुरू करवाने, संस्कृत शिक्षा के सभी संवर्गों की वर्तमान सत्र तक की डीपीसी करवाने, समानीकरण करवाने आदि विषयों पर चर्चा करते हुए संघ की और से पूर्ण कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सूंडा, पूनम चंद सारस्वत, महेश महर्षि, हेमराज महषिर्, भजनलाल पारीक, कृष्ण कुमार मीणा, विश्वनाथ मेघवाल, विजय कुमार स्वामी, पंकज पीपलवा, प्रताप ईशराण, अजीत पाल खैरवा, मक्खन लाल शर्मा, सुनील बेदी, भंवरी कंवर, संतोष कस्वां, कुसलाराम गोदारा आदि ने मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार मीणा, मंत्री पंकज पीपलवा, सरदारशहर अध्यक्ष भजनलाल पारीक मंत्री, कुशलाराम गोदारा, चूरू ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता पूनिया, मंत्री अंशु प्रसाद, राजेश्वरी, प्रताप मिश्रण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सूंडा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में चुरू जिले के संस्कृत शिक्षा विभाग की सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!