चूरू: जीएनएम द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा 28 जुलाई से
चूरू। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर के निर्देशानुसार जीएनएम द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा 28 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चूरू जिला मुख्यालय पर पुरानी सड़क स्थित चूरू बालिका महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी।परीक्षा अधीक्षक बजरंग हर्षवाल ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से 1 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इसी के साथ परीक्षार्थी राजस्थान नर्सिंग काउंसिल द्वारा एवं संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित परीक्षा अनुमति पत्र, अध्ययनरत संस्था का परिचय पत्र एवं फोटो युक्त आईडी सहित निर्धारित पूर्ण गणवेश में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने बताया कि जिले के नर्सिंग स्कूलों से लगभग 298 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के दौरान काउंसिल की तरफ से पर्यवेक्षक एवं उड़नदस्ते की व्यवस्था भी की गई है।