Dark Mode
चूरू: कृषक उपहार योजना अन्तर्गत निकाली लॉटरी

चूरू: कृषक उपहार योजना अन्तर्गत निकाली लॉटरी

चूरू। सुजानगढ़ कृषि उपज मण्डी समिति में कृषक उपहार योजना, 2025 अन्तर्गत 01 जुलाई, 2025 से 31 दिसंबर, 2025 तक जारी सेल बिल के 5061 कूपन एवं ई-पेमेंट के 56 कूपनों पर लॉटरी द्वारा पुरस्कार निकाले गए। मंडी सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि लॉटरी द्वारा पुरस्कार सुजानगढ़ मण्डी समिति अध्यक्ष व एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, संबंधित मण्डी समिति सचिव सुरेन्द्र कुमार एवं कृषि उपज मण्डी समिति, चूरू संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार गौड़ की तीन सदस्यीय समिति द्वारा निकाले गए। उन्होंने बताया कि गेटपास की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों पर प्रथम पुरस्कार भंवरदास, द्वितीय पुरस्कार हरिराम, तृतीय पुरस्कार रमेश कुमार तथा ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों पर प्रथम पुरस्कार लक्ष्मीनारायण, द्वितीय पुरस्कार मनोज कुमार व तृतीय पुरस्कार लक्ष्मीनारायण के नाम निकाले गए। उन्होंने बताया कि दोनों श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार में 25 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार में 15 हजार रुपए व तृतीय पुरस्कार में 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इस दौरान महेन्द्र कुमार, सुचित्रा, पवन कुमार, गिरधारी लाल, मनिषा जोशी, संतोष गोयल, सुनिल गोयल, निरंजन, मांगीलाल प्रजापत, पवन भरतिया, गौतम, रमेश, इंद्रचंद भरतिया, याकूब, अख्तर, अब्दुल, जुगलसिंह, किसनाराम सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!