Dark Mode
चूरू: इम्यूनाइजेशन व स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनीटरिंग करें, स्वास्थ्य केन्द्रों का करें निरीक्षण : सुराणा

चूरू: इम्यूनाइजेशन व स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनीटरिंग करें, स्वास्थ्य केन्द्रों का करें निरीक्षण : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप योजनाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने सभी उपखंड अधिकारियों से कहा कि इम्यूनाइजेशन, एएनसी जांच व स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनीटरिंग करें तथा उपखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करें। बीएचएस बैठकों आदि में सभी बीसीएमओ के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करें तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में एएनएम आदि के पास संधारित ड्यू लिस्ट देखें व इम्यूनाइजेशन में अपेक्षित प्रगति लाएंं। सुनिश्चित करें कि कोई बच्चा टीकाकरण से नहीं छूटे। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समयबद्ध ढंग से गतिविधियां संपादित करने और निजी चिकित्सालयों से भी आवश्यक गतिविधियां सुनिश्चित करवाने की बात कही।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यनुरूप नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा पोर्टल पर डाटा अपडेट करने की बात कही। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि डिस्पोजल टाइम कम करते हुए इन प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण करें। सभी अधिकारी नियमित मॉनीटरिंग करते हुए संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को निस्तारित करें। इसी के साथ ई—डाक पेंडेंसी भी समाप्त करें। उन्होंने सभी ईआरओ को एसआईआर—2026 को लेकर समुचित निर्देश दिए। इसी क्रम में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी प्रदेश सरकार की मंशानुरूप योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित करें तथा बेहतरीन सेवाओं का लाभ आमजन को दें। उन्होंने एमजेएसए अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने, मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत हेतु स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करवाने, एनएफएसए आवेदनों में कमेटी की रिपोर्ट करवाते हुए डिस्पोज करने, पंच गौरव योजना में स्वीकृति उपरांत कार्यों के कार्यादेश जारी कर कार्य पूर्ण करवाने, आरसीएच गतिविधियों को बढ़ाने, पीएम आवास शहरी व ग्रामीण में निर्माणाधीन आवास पूर्ण करवाने, सर्वे — रि सर्वे कार्य करवाने, संपर्क अनक्लेम्ड डिपोजिट के बारे में आमजन को जागरूक करते हुए भुगतान करवाने सहित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

प्रदेश सरकार के 02 वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों का हो गरिमापूर्ण आयोजन

जिला कलक्टर ने प्रदेश सरकार के 02 वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण व समयबद्ध ढंग से आयोजित किए जाएं तथा सभी कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए। अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें तथा प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार गतिविधियां संपादित की जाएं। उन्होंने प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रमों 13 दिसंबर को आईईसी रथों की रवानगी, 13 को सफाई अभियान, 14 को सड़क सुरक्षा अभियान, 15 को आरोग्य सेवा शिविरों व गौसेवा कार्यक्रम, 16 को सूचना केन्द्र में जिला स्तरीय प्रदर्शनी व सभी राजकीय कार्यालयों में श्रमदान व सफाई, 17 को ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों के फॉलो—अप शिविर के रूप में समस्या समाधान शिविर, 21 को रन फॉर विकसित राजस्थान, 23 को मिशन लाइफ अंतर्गत कार्यक्रम, 24 को एक जिला एक पर्यटन स्थल सालासर में सफाई अभियान व 25 को सुशासन शपथ कार्यक्रम सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर निर्देश दिए। एडीएम अर्पिता सोनी ने जनगणना हेतु प्रगणकों के प्रशिक्षण के बारे में चर्चा कर निर्देश दिए। सीईओ श्वेता कोचर ने सभी ईआरओ को टेस्टिमोनियल संधारण व निरीक्षण व सड़क सुरक्षा को लेकर समुचित निर्देश दिए। इस दौरान एसीईओ भागचंद खारिया, सीडीईओ संतोष महर्षि, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, पीएचईडी एसई चुन्नीलाल, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ सुनील मेहरा, डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा, डीएसओ अंशु तिवाड़ी, आईसीडीएस डीडी नरेन्द्र सिंह, एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह, महिला अधिकारिता उपनिदेशक राजेन्द्र सिंह, सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ आरजी सेपट, उद्योग महाप्रबंधक उजाला, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!