Dark Mode
चूरू: एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने निर्वाचन कार्यों के बारे में दिया प्रशिक्षण

चूरू: एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने निर्वाचन कार्यों के बारे में दिया प्रशिक्षण

चूरू। निर्वाचन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में चूरू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एईआरओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया। एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया, बूथ लेवल अधिकारी के दायित्वों व कर्तव्यों की जानकारी, फार्म नंबर 6, 7, 8, 6 क में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की जानकारी, वोटर हेल्पलाइन एप्प, बीएलओ एप्प आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान तहसीलदार अशोक गोरा, नायब तहसीलदार महेन्द्र कुमार, भानू प्रकाश शर्मा, विजयकुमार धुंधवाल, तेजपाल कुम्हार, नायब तहसीलदार चुन्नी लाल, अशोक कुमार, अध्यापक, आसीफ, जयकरण सैनी, महेन्द्र सिंह एवं पूनम नाई आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!