Dark Mode
सीआईएस के छात्रों ने किया गौ चिकित्सालय और सदर थाने का दौरा

सीआईएस के छात्रों ने किया गौ चिकित्सालय और सदर थाने का दौरा

सीकर ।  सीएलसी के सालासर रोड स्थित सीबीएसई से संबद्ध स्कूल सीआईएस के छात्रों ने गुरुवार को गौ चिकित्सालय और सदर थाने का दौरा किया। सीआईएस निदेशक समर चौधरी ने बताया की कक्षा नर्सरी से पांच तक के बच्चो ने सालासर रोड़ स्थित कामधेनु गौ चिकित्सालय का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं और संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। विद्यार्थियों और शिक्षको ने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने सीकर सदर थाना पुलिस स्टेशन का भ्रमण किया। सदर थानाधिकारी अशोक चौधरी ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न कक्षों से अवगत कराया। सीआईएस प्रधानाचार्य सुषमा भदौरिया ने बताया ने कि सीआईस का मुख्य ध्येय विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी बढ़ावा देना है। एकेडमिक प्रिंसिपल पारुल जोशी ने बताया की समय समय पर सीआईएस के छात्रों को विद्यालय के बाहर विभिन्न स्थानों का भ्रमण करवाके उनकी सृजनात्मकता का विकास करते हुए उनको भविष्य के लिए तैयार किया जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!