Dark Mode
सी.आई.एस.एफ. सेंटर बहरोड़ में बल का 54वां स्थापना दिवस मनाया

सी.आई.एस.एफ. सेंटर बहरोड़ में बल का 54वां स्थापना दिवस मनाया

बहरोड़। सी.आई.एस.एफ. महाराणा प्रताप क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र अनन्तपुरा बहरोड़ में सी.आई.एस.एफ. का 54 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कमांडेंट सवितोज सिंह गिल उप प्राचार्य महाराणा प्रताप क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बहरोड़ रहे। समारोह के इस अवसर पर 47वें आरक्षक बुनियाद कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों और 12वीं आरक्षित वाहिनी के जवानों द्वारा विभिन्न हैरतअंगेज प्रदर्शन प्रदर्शित किए गए। जिनमें हथियार के साथ ब्लाइंड फोल्ड डेमो, रिफ्लेक्श शुटिंग, एरोबिक्स का प्रदर्शन किया गया। साथ ही 12वीं आरक्षित वाहिनी के द्वारा वन मिनट ड्रिल, साइलेंट ड्रिल, आर.टी.सी. के पीटी प्रशिक्षकों के द्वारा पीटी डेमो, वीआईपी सिक्योरिटी डेमो का प्रदर्शन किया गया। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथि गणों, स्कूल के विद्यार्थियों और उपस्थित परिवार के सदस्यों ने समारोह का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर कमांडेंट 12वीं आरक्षित वाहिनी एवं प्रशिक्षण केंद्र व 12वी आरक्षित वाहिनी के अधिकारी गण तथा अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कमांडेंट सवितोज सिंह गिल एम.पी.आर.टी.सी. बहरोड़ ने अपने संबोधन में बताया कि 10 मार्च 1969 में मात्र 2800 बल सदस्यों से प्रारंभ हुआ यह बल अपने अदभुत कौशल और कार्यशैली की वजह से नित नये कार्यक्षेत्रों में प्रवेश कर रहा है। जिसकी वजह से आज 54 वर्षों के चुनौतीपूर्ण कार्यकाल के बाद बल के सदस्यों की संख्या लगभग 172000 से भी ऊपर हो चुकी है। आज हमारा बल 354 महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थानों एवं 108 अग्निशमन सेवा उपक्रमों के अतिरिक्त 162 महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा में भी तैनात हैं। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!