Dark Mode
महंगाई राहत शिविरों में पंजीयन कराने वाले नागरिकों को मिले लाभ-जिला कलक्टर

महंगाई राहत शिविरों में पंजीयन कराने वाले नागरिकों को मिले लाभ-जिला कलक्टर

कोटा । जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने अधिकारियों की बैठक लेकर महंगाई राहत शिविरों में पंजीयन कराने वाले सभी नागरिकों को मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना 100 यूनिट व किसानों को कृषि कनेक्शनों पर 2000 यूनिट फ्री का लाभ दिए जाने की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने कहा कि महंगाई राहत कैम्पों में पंजीयन करा चुके सभी नागरिकों को घरेलू एवं कृषि कनेक्शनों में छूट दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। इसके लिए समय-समय पर बिलों की जांच कर आमजन से फीडबेक भी लें। उन्होंने आम लोगों से भी अपील कि है की यदि बिजली बिलों में सरकार द्वारा दी जा रही छूट का लाभ नहीं मिले तो कलेक्ट्रेट कार्यालय अथवा विद्युत निगम कार्यालय में जाकर सूचना दें सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा, अधीक्षण अभियंता विद्युत एवं केईडीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!