शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारशहर जिला चूरू
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान नुक्कड़ सभा की रैली निकाली
सरदारशहर . हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गुरुवार को शहर ब्लॉक के वार्ड नंबर 09 मे लगातार 22 वे दिन घर-घर हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत पार्टी के पोस्टर चिपकाए गए कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी के नेतृत्व में रैली निकालकर वार्ड के लोगों को राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, पूर्व विधायक स्वर्गीय भँवरलाल शर्मा जी के विकास कार्यों, विधायक अनिल शर्मा के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई वह राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर प्रचार करते हुए पोस्टर लगाए गए इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि ईस्वर प्रजापत, मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, बजरंग घंटेलवाल राहुल माली,भरत प्रजापत,पवन सैनी, नारायण मेघवाल, अजीज रामलाल सुथार ,सुनील नाई ,राकेश जाट, किशन जाट सहित पार्टी के नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।