Dark Mode
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शहर कांग्रेस की बड़ी पदयात्रा आज से

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शहर कांग्रेस की बड़ी पदयात्रा आज से

9 फरवरी 2023 को सुबह 10 बजे से शहर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी
यात्रा में राष्ट्रीय सचिव प्रभारी और राज्य सरकार के मंत्री रहेंगे शामिल



बीकानेर।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज 9 फरवरी 2023 को सुबह 10 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर से पदयात्रा की शुरआत होगी जिसमे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव श्री आर सी खुटिया और राजस्थान सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता गण भी शामिल होंगे
पदयात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर भुजिया बाजार से ठंठेरा मोहल्ला राजीव गांधी मार्ग से लालजी होटल कोयला गली तुलसी सर्किल होते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सभा के साथ सम्पन्न होगी। शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बुधवार को बताया की पदयात्रा कार्यक्रम में बीकानेर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी अपनी भागीदारी सत प्रतिसत सुनिश्चित करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!